उत्तर प्रदेश

अररिया में सड़क हादसे में एक की मौत ट्रक और बाइक की टक्कर

Admin Delhi 1
7 Feb 2023 5:50 PM IST
अररिया में सड़क हादसे में एक की मौत ट्रक और बाइक की टक्कर
x

छपरा न्यूज़: अररिया पूर्णिया मार्ग एनएच-57 पर सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक ने घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिमराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया ले आई. मृतक की पहचान नरपतगंज थाना क्षेत्र के खैरा गढ़िया वार्ड नंबर 13 निवासी स्वर्गीय बैजनाथ प्रसाद साह के 53 वर्षीय पुत्र उमेश प्रसाद साह के रूप में हुई. जबकि अन्य घायल विजय यादव का 40 वर्षीय पुत्र संतोष यादव है।

इधर, मृतक उमेश प्रसाद साह के भतीजे रंजीत शाह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे नरपतगंज के खैरा गढ़िया से पूर्णिया के लिए निकले थे. इसी बीच अररिया पूर्णिया मार्ग पर सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर चौक के पास ट्रक और बाइक की टक्कर हो गयी.

इसमें उनके चाचा उमेश प्रसाद शाह की मौके पर ही मौत हो गई। उसका दोस्त संतोष यादव गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल अररिया लाया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Next Story