- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lucknow में डाक से...
उत्तर प्रदेश
Lucknow में डाक से भेजा तीन तलाक, पत्नी ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
Tara Tandi
30 April 2025 4:04 PM IST

x
Lucknow लखनऊ : कैसरबाग इलाके में रहने वाली विवाहिता ने पति के खिलाफ दहेज न मिलने पर मारने पीटने, धक्का देकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि मायके में रह रही थी, पति ने डाक से पत्र भेजकर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
कैसरबाग निवासी महिला का निकाह दिसंबर 2023 को दतिया निवासी शहबाज सिद्दीकी से हुआ था। कुछ दिन बाद पति के आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का पता चला। शहबाज के खिलाफ उसकी भाभी ने भी मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता के मुताबिक शादी के बाद शहबाज ग्रेटर नोएडा चला गया था। उसके साथ एक महिला भी रहती थी। शहबाज ने 26 अप्रैल 2024 को गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट की।
पत्नी को बस में बैठा कर मायके भेज दिया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के पास उसकी कुछ निजी तस्वीरें है। जिन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर 2024 में पति ने स्पीड पोस्ट भेज कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद भी परिवार वाले बेटी का घर बचाने के लिए प्रयास करते रहे। पीड़िता ने रविवार देर शाम को कैसरबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
TagsLucknow डाक भेजा तीन तलाकपत्नी लगायादहेज प्रताड़ना आरोपLucknow: Posted triple talaqwife accused of dowry harassmentजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





