- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- ड्यूटी पर तैनात...
उत्तर प्रदेश
ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर "थार" गाड़ी चढ़ाने का प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार
Admin4
8 Dec 2022 1:17 PM GMT

x
नोएडा। नोएडा पुलिस ने दिल्ली के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप ये है कि उन्होंने अपनी एसयूवी थार से एक नोएडा ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलने की कोशिश की। बता दें बुधवार को ये तीनों आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मामले में जानकारी देते हुए नोएडा पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर हत्या का प्रयास, लापरवाही से गाड़ी चलाने और एक सरकारी कर्मचारी को काम करने से रोकने के लिए चोट पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हर्ष लकड़ा, कवीश खन्ना और आर्यन नेगी के रूप में हुई है। लेकिन चौथा आरोपी तरुण सिंह फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है।
नोएडा पुलिस के अनुसार, ट्रैफिक पुलिसकर्मी आयुष मंगलवार को सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में चरखा गोल चक्कर के पास ड्यूटी पर तैनात था। तभी आरोपियों ने उन पर अपनी महिंद्रा थार गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। यातायात पुलिसकर्मी आयुष ने थार को रुकने का इशारा किया। इस पर थार चालक ने पुलिसकर्मी को टक्कर मार दी और मौके से भाग गए। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि घटना के बाद फिर से थार चालक वापस आए और दोबारा पुलिसकर्मी को चोट पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस ने ये भी बताया कि एसयूवी में सवार चौथे व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story