- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- मुलायम सिंह की जयंती...
उत्तर प्रदेश
मुलायम सिंह की जयंती पर रेत में आकृति बनाकर दी श्रद्धांजलि
Rani Sahu
22 Nov 2022 4:34 PM GMT

x
उत्तरप्रदेश : मुलायम सिंह यादव के 84वीं जयंती पर गंगा उस पार रेत पर रेत से आकृति बना कर सपाइयों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बीएचयू के विजुअल आर्ट्स के छात्राओं के साथ सपा नेताओं ने आकृति बनकर 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री मनोज राय धुपचंडी ने बताया कि नेताजी ने करोड़ों लोगों के जीवन अस्तर को बदला है। चाहे वो किसी भी जाति के हो, धर्म के हो। आज हम लोगों ने उनकी 84 जयंती पर गंगा पार रेती में सैंड आर्ट के माध्यम से उनकी आकृति बनाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित किया है। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अंबेडकर वाहिनी सत्य प्रकाश सोनकर, सचिन यादव, वरुण सिंह सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सोर्स - दैनिकदेहात
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story