- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- श्रमिक नेता राम किशोर...

x
कानपुर। एचएमएस के राष्ट्रीय महासचिव हरभजन सिंह सिद्धू मंगलवार को शहर में रहे। इस दौरान उन्होंने ऑर्डिनेंस फैक्ट्री सहित अन्य संस्थाओं में जाकर श्रमिकों एवं कर्मचारियों से उनकी समस्याएं भी समझी। नगर आगमन के दौरान उन्होंने श्रमिक नेता राम किशोर त्रिपाठी के किदवई नगर आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये। किदवई नगर आवास पर उन्होंने श्रमिक नेता राम किशोर त्रिपाठी की पत्नी सुषमा त्रिपाठी और उनके पुत्र नैमिष त्रिपाठी से भी चर्चा की।
आवास पर ही श्रमिक नेता राम किशोर त्रिपाठी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्होंने कहा कि राम किशोर त्रिपाठी जी ने पांच दशकों तक श्रमिकों के विभिन्न मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया। उन्होंने कहा कि राम किशोर त्रिपाठी श्रमिकों की समस्या को इस कदर तथ्यात्मक रूप से लोगों के सामने रखते थे जिसका खंडन करना आसान नहीं होता था। उनकी इसी शैली की वजह से देश ही नहीं विदेशों में भी विभिन्न कर्मचारी और श्रमिक यूनियन उनके संबोधन क्षमता के कायल थे। श्रमिकों के बीच से ऐसे नेता के चले जाने से श्रमिकों का अत्याधिक नुकसान हुआ है।
इस मौके पर वरिष्ठ कर्मचारी नेता राजेश कुमार शुक्ल इंटक नेता पी एस बाजपेयी एफ सी आई के तरणी पासवान राम सजीवन पीएफ के उमेश कुमार शुक्ल अभय सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके पूर्व उनके कानपुर आगमन पर कानपुर सेन्ट्रल स्टेशन पर आल इंडिया ई पी एफ स्टाफ फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमेश कुमार शुक्ल के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने उनका भब्य स्वागत किया।
Next Story