उत्तर प्रदेश

काकोरी क्रांतिकारी नायकों को ड्रोन शो के जरिये दी गई श्रद्धांजलि

Admin Delhi 1
19 Dec 2022 2:02 PM GMT
काकोरी क्रांतिकारी नायकों को ड्रोन शो के जरिये दी गई श्रद्धांजलि
x

गोरखपुर: काकोरी बलिदान दिवस पर गोरखपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व गोरखपुर के सांसद रविकिशन भी मौजूद रहे। इस दौरान सीएम योगी ने अपने संबोधन में शहीदों को नमन करते हुए कहा कि ब्रिटिश गवर्नमेंट ने तारीख से पहले ही भारत मां के अमर सपूतों को फांसी दे दी। भारत की विरासत पर गर्व है। हमारा भारत आगे बढ़ रहा है। गोरखपुर में चौरीचौरा की ऐतिहासिक घटना विरासत का सम्मान सभी को करना चाहिए। गुलमी के खिलाफ हमारे क्रांतिकारी लड़े। आज बलिदान दिवस है।

गोरखपुर में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो: बता दें आज गोरखपुर में काकोरी बलिदान दिवस की स्मृति में देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो का आयोजन किया गया। आज जंगे आजादी के वीरों को नमन किया जा रहा है। गोरखपुर में आज 750 ड्रोन की आसमानी उड़ान देखने को मिल रही है। आकाश में अमृत महोत्सव का जश्न देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी के साथ केंद्रीय संस्कृति राज मंत्री मीनाक्षी लेखी और प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जय वीर सिंह मौजूद रहे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta