उत्तर प्रदेश

चलती कार पर अचानक गिरा पेड़, महिला की मौत

AJAY
1 Aug 2022 3:40 PM GMT
चलती कार पर अचानक गिरा पेड़, महिला की मौत
x
पढ़े पूरी हादसा
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुए एक हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार खतौली के सैनी नगर से हरिद्वार के लिए निकले परिवार की गाड़ी पर भैसी मोड के निकट पेड़ गिरने से यह हादसा हुआ है। हादसे में कार सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति और दो बच्चे गंभीर घायल है।
पुलिस ने बताया कि खतौली निवासी राहुल तायल सोमवार सुबह अपनी पत्नी रितु और बेटे शौर्य व विभु के साथ निजी कार से हरिद्वार के लिए चले थे। कार खुद राहुल चला रहे थे। सुबह सात बजे जैसे वह भैसी मोड़ के नजदीक पहुंचे तो अचानक हाईवे किनारे खड़ा पेड़ कार पर गिर गया। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
आसपास के लोगों ने पुलिस केा जानकारी दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से किसी तरह घायलों को बाहर निकलवाया और बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। अस्पताल में रितु की मौत हो गई, जबकि पिता-पुत्र घायल हैं।
Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta