उत्तर प्रदेश

परिवहन निगम नए साल से राजधानी एक्सप्रेस चलाएगा

Admin Delhi 1
24 Dec 2022 10:27 AM GMT
परिवहन निगम नए साल से राजधानी एक्सप्रेस चलाएगा
x

मेरठ: नए साल में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम हर रीजन से राजधानी एक्सप्रेस बसों का नए लुक में संचालन शुरू करेगा। मेरठ रीजन की अगर बात की जाए, यहां बड़ौत-बागपत से मेरठ होते हुए वाया बरेली बस लखनऊ पहुंचेगी। और 12 घंटे में अपना सफर पूरा करेगी। मेरठ परिक्षेत्र के आरएम केके शर्मा ने बताया के इस संबंध में लखनऊ मुख्यालय स्तर पर तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।

इसके अंतर्गत सभी रीजन के प्रबंधकों के साथ बैठक करते हुए प्रदेश स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र से प्रस्तावित मार्ग के बारे में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए साल में यह संचालन शुरू कराया जा सकता है। आरएम के अनुसार मेरठ परिक्षेत्र से जो मार्ग प्रस्तावित किया गया है, उसके अनुसार बड़ौत से वाया बागपत होकर शाम सात बजे बस का प्रदेश की राजधानी के लिए सफर शुरू होगा। जिसके बाद यह बस रात तक मेरठ पहुंचेगी।

यहां से यात्रियों को लेकर सभी बाइपास कवर करते हुए बरेली और शाहजहापुर में रुकेगी। जहां से चलकर सुबह सात बजे तक लखनऊ पहुंचेगी। इसी तरह बस लखनऊ से शाम सात बजे चलकर सुबह सात बजे बड़ौत-बागपत पहुंचेगी। आरएम केके शर्मा ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस सेवा के लिए नई बसें नए कलेवर में उपलब्ध कराई जाएंगी। इनका कलर और लोगो भी अलग होगा। निगम का प्रयास रहेगा कि इन बसों में सफर करने वाले यात्री आराम और सुविधा महसूस करेंगे।

Next Story