- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- उप्र में 20 पीपीएस...

प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग (पीपीएस) प्रोन्नत पाए पुलिस उपाधीक्षक और अपर पुलिस अधीक्षकों का उत्तर प्रदेश सरकार ने स्थानांतरण किया है। अपर पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) की ओर से जारी किए गए पत्र के मुताबिक, राजेश कुमार पाण्डेय को उप सेना नायक 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में नवीन तैनाती मिली है। अलका धर्मराज को उप सेनानायक 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद, प्रदीप कुमार वर्मा को अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा, बबिता सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान भेजा गया है। नितेश सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना मुरादाबाद, विभा सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक क्षेत्रीय अभिसूचना सहारनपुर, अलका भटनागर को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय, महेंद्र पाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ, ज्ञानवती तिवारी को अपर पुलिस अधीक्षक अभिसूचना वाराणसी के पद पर भेजा गया है।
