- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आयुक्त समेत 12...
उत्तर प्रदेश
आयुक्त समेत 12 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें किसका नाम है शामिल
Shantanu Roy
2 July 2022 3:54 PM GMT

x
बड़ी खबर
कानपुर। शनिवार को स्थानीय निदेशालय से ट्रांसफर लिस्ट जारी हुई। जिसमें कानपुर नगर निगम से उप नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत 12 अधिकारियों के ट्रांसफर हुए। जबकि संयुक्त नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त समेत 9 अधिकारियों का कानपुर नगर निगम और जलकल में ज्वाइनिंग मिली।
कर्मचारी कर रहे हैं विरोध
अधिकारियों को जल्द ही रिलीव किया जाएगा। प्रदेश के सभी निकायों में शासन से ट्रांसफर किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को कानपुर नगर निगम में स्थानीय स्तर पर 168 कर्मचारियों के ट्रांसफर किए गए। जिसका कर्मचारियों ने अंदरखाने विरोध शुरू कर दिया है।
कानपुर नगर निगम में इनके हुए ट्रांसफर
स्वर्ण सिंह, उप नगर आयुक्त व जोन-5 प्रभारी को अयोध्या नगर निगम भेजा गया है।
बाल मुकुंद मिश्रा, जोनल अधिकारी-2 को नगर पालिका परिषद बहराइच भेजा गया है।
पूजा त्रिपाठी, जोनल अधिकारी-4 को बरेली नगर निगम ट्रांसफर किया गया है।
नीरज पटेल, कर अधीक्षक को फिरोजाबाद नगर निगम ट्रांसफर किया गया है।
शिप्रा श्रीवास्तव, आरआई को गोरखपुर नगर निगम
रुचि यादव, आरआई को लखनऊ नगर निगम
राज किशोर कमल, कर अधीक्षक को अलीगढ़ नगर निगम
राम अचल, कर अधीक्षक को लखनऊ नगर निगम
अरुण कुमार शर्मा, जेई को बांदा नगर पालिका
शिल्पी सिंह, जेई को लखनऊ नगर निगम
पूनम गुप्ता, जलकल जेई को महाराजगंज पालिका
रविकांत सिंह जेई को मथुरा नगर निगम
कानपुर नगर निगम में इनको मिली ज्वाइनिंग
मयंक यादव, सहायक नगर आयुक्त को प्रयागराज से कानपुर
जगदीश यादव, संयुक्त नगर आयुक्त को बनारस से कानपुर
साक्षी शुक्ला, आरआई उन्नाव पालिका से कानपुर नगर निगम
पूजा सिंह, आरआई गाजियाबाद से कानपुर
राजेश कुमार, कर अधीक्षक को अलीगढ़ से कानपुर
राम संजीवन, कर अधीक्षक को लखनऊ से कानपुर
पुष्पा राठौर, कर अधीक्षक को फिरोजाबाद से कानपुर
संदीप सोनकर जेई, आगरा से कानपुर
विवेक वर्मा, जलकल जेई को उन्नाव से कानपुर
Next Story