उत्तर प्रदेश

Auraiya, में दर्दनाक घटना, हाईवोल्टेज करंट से एक बच्ची की मौत

Ratna Netam
3 July 2026 3:04 PM IST
Auraiya,  में दर्दनाक घटना, हाईवोल्टेज करंट से एक बच्ची की मौत
x
दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के औरैया जनपद में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। सहायल थाना क्षेत्र के भितरा गांव में बुधवार देर शाम घर की छत पर खेल रही दो सगी बहनें हाईवोल्टेज विद्युत लाइन की चपेट में आ गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। उपचार के दौरान एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि दूसरी की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, भितरा गांव निवासी सुशील कुमार की बेटियां अनाया और लगभग 9 वर्षीय गौरी घर की छत पर खेल रही थीं। इसी दौरान छज्जे के पास से गुजर रही हाईवोल्टेज बिजली लाइन से उनका संपर्क हो गया। करंट लगते ही दोनों बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों ने तत्काल दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दोनों बच्चियों को पहले जिला अस्पताल चिचौली ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान गुरुवार देर रात गौरी ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी बहन अनाया का इलाज जारी है और उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हाईवोल्टेज लाइन पर सुरक्षा के लिए प्लास्टिक कवर या रबर चढ़ा होता तो यह हादसा टल सकता था।ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के अन्य क्षेत्रों में सुरक्षित लाइनें बिछाई गई हैं, लेकिन भितरा गांव में विभागीय लापरवाही बरती गई है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि घटना के तुरंत बाद सूचना देने के बावजूद विद्युत विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।

ग्राम प्रधान रामकिशोर उर्फ बब्बन तिवारी ने कहा कि उन्होंने कई बार एसडीओ और जेई को लिखित रूप से छज्जे के ऊपर से गुजर रही खतरनाक लाइन को हटाने के लिए अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस दर्दनाक घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और गांव से गुजर रही खतरनाक विद्युत लाइनों को तत्काल हटाने की मांग की है। फिलहाल पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं।

Next Story