उत्तर प्रदेश

Badaun में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम

Tara Tandi
18 May 2025 5:42 PM IST
Badaun में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मातम
x
Badaun बदायूं : दातागंज कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भटौली निवासी विनोद कुमार (35) 16 मई की शाम जिला शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के गांव अश्तौली निवासी अपने रिश्तेदार के यहां से अंतिम संस्कार से बाइक से वापस घर लौट रहे थे। उन्होंने अपने गांव के पास स्थित मंदिर किसी के इंतजार में खड़े हो गए थे।
इसी दौरान बरेली की ओर से तेज रफ्तार से आई कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर परिजन और पुलिस पहुंची। घायल को बरेली के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उनकी मौत हो गई।
Next Story