- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Kasganj में दर्दनाक...
उत्तर प्रदेश
Kasganj में दर्दनाक हादसा, बारात से पहले बुझा पिता का चिराग
Tara Tandi
16 May 2025 7:40 PM IST

x
Kasganj कासगंज । शुक्रवार की सुबह एक पीआरडी जवान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसा बदायूं मार्ग पर सोरों जी स्पोर्ट्स स्टेडियम के समीप हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पीआरडी जवान सुरेश बाबू (50) पुत्र ठाकुरदास निवासी नगला भम्मी थाना सोरों अपने साथी होमगार्ड सुनील निवासी नगला खंजी के साथ ड्यूटी करके अपने घर वापस जा रहे थे। स्पोर्ट्स स्टेडियम के समीप दोनों को ही अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों को गंभीर घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल से दोनों ही घायलों को गंभीर हालत देखते हुए अलीगढ़ रेफर किया गया।
अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में पीआरडी जवान सुरेश बाबू ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सोरों जी थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। जिला युवा कल्याण महिपाल सिंह ने बताया मृतक को जो सरकार की तरफ से योजनाएं होती हैं उनका लाभ मिलेगा।
मृतक पीआरडी जवान सुरेश के भाई शेरसिंह ने बताया कि शनिवार को उनकी बेटी आरती की बारात गांव में आने थी। हादसे में उनकी मौत से खुशी वाले घर में मातम हैं। बेटी आरती, बेटा गोपाल, राजबहादुर व शिवकुमार और उनकी पत्नी कमलेश का रो रो कर बुरा हाल है। जहां कुछ समय पहले खुशियों का माहौल था वहां परिवार में कोहराम मच गया।
TagsKasganj दर्दनाक हादसाबारात पहलेबुझा पिता चिरागKasganj tragic accidentfirst the wedding processionfather's lamp extinguishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





