उत्तर प्रदेश

अजराड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, विद्युत टावर के टूटकर गिरने से दो श्रमिकों की हुई मौत

Admin Delhi 1
16 Nov 2022 8:19 AM GMT
अजराड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, विद्युत टावर के टूटकर गिरने से दो श्रमिकों की हुई मौत
x

मेरठ न्यूज़: अजराड़ा गांव में 33 लाख विद्युत लाईन का टावर टूटकर गिरने से दो श्रमिकों की मौके पर मौत और पांच गंभीर घायल होना बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तमाम घायलों को अस्पताल भेज दिया है। अभी मौत की अधिकारिक पुष्टि नही हुई है। मुंडाली क्षेत्र में सकौती से गुलावठी 33 लाख विद्युत लाईन का काम चल रहा है। फिलहाल अजराड़ा में मुंडाली संपर्क मार्ग स्थित अफसार पुत्र जमशेद के खेत में विद्युत टावर पर काम चल रहा है।

बताया गया कि बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे दो मजदूर टावर पर ऊपर चढ़कर लाईन खींच रहे थे जबकि पांच नीचे काम में लगे थे। तभी अचानक टावर टूटकर गिर गया। जिससे ऊपर काम कर रहे मजदूरों की मौके पर मौत और नीचे वाले श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के दौरान घटनास्थल पर हाहाकार और गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामींण दौड़कर मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को टावर के नीचे से निकालते हुए पुलिस को सूचना दी।

इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह बिसारे तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और सातों श्रमिकों को तुरंत मेडिकल भिजवाया। मृतकों के नाम हजरत (25) पुत्र शायद अली व अजमल (24) पुत्र अफजल हुसैन निवासी गोरीपुर थाना रतुआ मालदा बताए गए हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि सात श्रमिक गंभीर घायलावस्था में मेडिकल भेजे गए हैं। न तो उनके नाम स्पष्ट हो सके हैं और न ही मौत की पुष्टि हुई है। ठेकेदार से वार्ता के बाद नाम स्पष्ट हो पाएंगे।

Next Story