उत्तर प्रदेश

दुखद हादसा: अलाव में गिरकर 78 साल के बुजुर्ग की मौत

Teja
10 Jan 2023 10:39 PM IST
दुखद हादसा: अलाव में गिरकर 78 साल के बुजुर्ग की मौत
x

पीलीभीत। जनपद में कड़ाके की सर्दी के बीच एक दुखद हादसा हो गया। घर पर अकेले बुजुर्ग की अलाव की आग में गिरकर झुलसने के बाद दर्दनाक मौत हो गई। परिवार कोहराम मचा रहा। हालांकि किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

घटना शहर के वार्ड नंबर दो की है। मंगलवार को बुजुर्ग घर में ही थे। पास में ही रोज की तरह अलाव जल रहा था। इस दौरान किसी तरह बुजुर्ग अलाव में ही गिर गए और झुलस गए। जब कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो वह मर चुके थे। सभी के होश उड़ गए। परिवार में चीख पुकार मच गईं। आसपास के लोग भी हादसे को लेकर चर्चाएं करते रहे।

Next Story