- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- कानपुर में कृष्ण...
उत्तर प्रदेश
कानपुर में कृष्ण जन्माष्टमी पर बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
Rani Sahu
18 Aug 2022 6:07 PM GMT

x
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को यातायात परिवर्तन का निर्णय लिया गया है
कानपुर,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को यातायात परिवर्तन का निर्णय लिया गया है। शहर में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ होती है। इसलिए भक्तों को परेशानी न हो मन्दिरों के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। डायवर्जन 19 अगस्त को दोपहर तीन बजे से लागू होगा जो अगले दिन सुबह तक रहेगा।
Advertisement
– हैलट अस्पताल से मरियमपुर की ओर जाने वाले वाहन पालीवाल तिराहे से दाहिने मुड़कर थाना काकादेव के सामने से होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
– मरियमपुर चौराहे से कोई भी वाहन कोकाकोला चौराहे की ओर नहीं जाएगा।
– कोकाकोला चौराहे से कोई भी वाहन मरियमपुर की ओर नहीं जा सकेगा।
– मरियमपुर की तरफ जाने वाले वाहन गुमटी नम्बर 5 या रावतपुर होते हुए अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
अमृत विचार।

Rani Sahu
Next Story