- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- यातायात माह में नियमों...
उत्तर प्रदेश
यातायात माह में नियमों की धज्जियां उड़ी, नगर में राखड़ उड़ाते ओवरलोड डंपर, बने सांसों पर संकट!
jantaserishta.com
4 Nov 2026 12:00 PM IST

x
चंदौली। जनपद में यातायात माह के बीच मुगलसराय में सकलडीहा-अलीनगर मार्ग पर ओवरलोड राखड़ लदे डंपरों का बेखौफ संचालन यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर दौड़ रहे इन वाहनों से राहगीरों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
डंपरों से उड़ती राखड़ और धूल के कारण सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। धूल के गुबार से लोगों को सांस लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, ओवरलोड वाहनों का संचालन सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ा रहा है।
ऐसे में जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। यातायात माह में ऑटो-टोटो के खिलाफ कार्रवाई के बीच ओवरलोड डंपरों पर प्रभावी शिकंजा नहीं कसना अभियान की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर रहा है।
हालांकि यातायात विभाग ने अभियान के तहत नगर में अवैध ऑटो चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है जिससे यातायात व्यवस्था और सड़कों पर लगने वाले अनावश्यक जाम से कुछ राहत भी मिला है
स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और जिला प्रशासन से मांग है कि इस पर तत्काल संज्ञान लिया जाए। ओवरलोड डंपरों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा सड़क पर उड़ती राखड़ से निजात दिलाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





