उत्तर प्रदेश

यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 3 वाहन सीज, 93 का चालान

Admin4
15 Sep 2022 4:54 PM GMT
यातायात पुलिस ने चलाया अभियान, 3 वाहन सीज, 93 का चालान
x

डग्गामारी और यातायात नियमों का उल्लंघन कर चल रहे वाहनों के खिलाफ गुरुवार को यातायात पुलिस ने अभियान चलाया। अभियान के तहत दो मार्शल और एक मिनी बस को बिना परमिट संचालन सीज कर दिया। इसके साथ ही 93 वाहनों का चालान किया है।

उपाधीक्षक यातायात आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में यातायात पुलिस ने रोडवेज के आसपास समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर वाहनों की जांच की। रोडवेज के पास बिना परमिट संचालित हो रहे दो मार्शल व एक मिनी बस को सीज कर दिया। प्रेशर हॉर्न के उपयोग में दस वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यातायात उपनिरीक्षक अभिमन्यु शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत तीन वाहनों को सीज किया गया है जबकि 93 वाहनों का चालान किया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।



न्यूज़ क्रेडिट: अमृतविचार

Next Story