- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- अवैध एंबुलेंस के खिलाफ...
उत्तर प्रदेश
अवैध एंबुलेंस के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान, आठ को किया सीज
Shantanu Roy
18 Dec 2022 9:39 AM GMT

x
बड़ी खबर
मेरठ। मेरठ मेडिकल कॉलेज में अवैध तरीके से चल रही आठ एंबुलेंस को ट्रैफिक पुलिस ने सीजकर दिया है। ट्रैफिक पुलिस का अभियान अभी जारी है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि एंबुलेंस में निकाय चुनाव के लिए अवैध शराब की तस्करी की जा रही थी। एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये सभी एंबुलेंस अवैध तरीके से चलाई जा रही थीं। मेडिकल में अवैध एंबुलेंस की भरमार है। ये एंबुलेंस मरीजों के परिजनों से दो से तीन गुना रेट वसूली करते हैं। इन एंबुलेंस को कई बार मेडिकल से बाहर करवाया गया। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से ये एंबुलेंस मेडिकल परिसर में खड़ी हो जाती हैं। आज ट्रैफिक पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान से एंबुलेंस संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
Next Story