उत्तर प्रदेश

लूट के विरोध में व्यापारियों ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 6:49 AM GMT
लूट के विरोध में व्यापारियों ने प्रशासन को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
x

लेटेस्ट न्यूज़: छपरौली कपड़ा व्यापारी प्रकाश चंद जैन से हुई लूट के विरोध में व्यापारियों ने एक मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें बागपत जनपद के साथ-साथ मेरठ, शामली, मुजफ्फरनगर और दिल्ली के व्यापारी शामिल रहे। व्यापारी के साथ हुई लूट में अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस लगातार टीम गठित कर बदमाशों की तलाश में है लेकिन सफलता हाथ नहीं लग रही है।

3 दिन का समय: इस मिटिंग में वक्ताओं ने कहा कि जब तक बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पुलिस को बदमाशों की गिरफ्तारी करने के लिए 3 दिन का समय दिया है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर बदमाशों की गिरफ्तारी नियत समय के उनके अंदर नहीं होती तो वे शासन प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे और हजारों की संख्या में जैन समाज के लोग धरना देगें। इस प्रदर्शन की पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

प्रशासन में दिया आश्वासन: थाना छपरौली इंस्पेक्टर देवेश कुमार सिंह ने आश्वासन दिया की लूट की घटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा, व्यापारियों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पुलिस विभाग की कई टीमें इस पर कार्य कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय एकता मंच के अध्यक्ष सतीश जैन, राष्ट्रीय महामंत्री प्रमोद जैन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी गौरव जैन, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश जैन, प्रदेश अध्यक्ष जेडी जैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद जैन, राजेश जैन प्रधान, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, बॉबी जैन, प्रदुमन जैन और जिला अध्यक्ष व्यापार सभा समाजवादी पार्टी निशांत जिंदल आदि लोग उपस्थित रहे।

Next Story