उत्तर प्रदेश

आम बजट पर व्यापारियों ने जताया हर्ष

Shantanu Roy
2 Feb 2023 9:46 AM GMT
आम बजट पर व्यापारियों ने जताया हर्ष
x
बड़ी खबर
बुलंदशहर। बुलंदशहर में उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) द्वारा आम बजट को लेकर कैंप कार्यालय पर चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल एवं संचालन जिला सचिव पीतांबर शर्मा ने किया। आम बजट में सभी ने वित्त मंत्री निर्मला सीताराम की प्रशंसा की। कहा कि आम करदाता को स्लैब में दी गई छूट सराहनीय है। कहा कि इससे खर्च करने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। ज्यादा कमाना, ज्यादा खर्च करने से ही अर्थव्यवस्था के सुधार, बाजार में आई मंदी को कम करने में सहयोग मिलेगा। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ाने पर लिथियम पर कम की गई दर की भी सराहना की। जिससे इलेक्ट्रिक व्हीकल सस्ते होंगे और आम जनता की पहुंच तक होंगे। आम जनता की पहुंच में आने पर ही डीजल और पेट्रोल का भार कम होगा। ग्रीन एनर्जी को सपोर्ट मिलेगा।
ऑडिशन भी कम होगा, जिससे आने वाले समय में प्रदूषण से भी समाधान प्राप्त होगा। जिलाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि 31 मार्च 2024 से पूर्व शुरू होने वाले यूनिट को दी जाने वाली छूट भी नए उद्योगों को बढ़ावा देगी। सेविंग के स्लैब स्लैप को बढ़ाकर चाहे, वह सीनियर सिटीजन का हो या महिला का हो या आम जनता का यह सराहनीय कदम है। जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रवेदी ने कहा रक्षा बजट पर किया गया खर्च का निर्धारण भी सराहनीय है। फार्मा इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ से सीधे 1250 करोड़ की लिमिट पर पहुंचाना फार्मा इंडस्ट्री को बहुत ही सपोर्ट प्रदान करेगा। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष करणवीर सिरोही ने कहा कि टैक्सपेयर्स को बढ़ावा देने के लिए कुछ उन्हें अतिरिक्त सुविधाएं यदि दी जाएं तो करदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित बढ़ावा होगा। जिला महासचिव धनेंद्र शर्मा ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान शिव शंकर अग्रवाल, महिपाल सिंह, जीतन और कुलदीप अग्रवाल आदि लोग मौजद रहे।
Next Story