- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- गोदाम के अंदर मिला...

x
मेरठ। आज सुबह एक व्यापारी का शव गोदाम के अंदर से मिला तो अफरा—तफरी मच गई। मृत व्यापारी दो दिन से लापता चल रहा था। उसके परिजनों ने थाना ब्रहमपुरी में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। व्यापारी के शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई।
थाना ब्रहमपुरी क्षेत्र के भगवत पुरा स्थित एक गोदाम के भीतर से आसपास के लोगों दुर्गन्ध आ रही थी। लोगों ने गोदाम खोलकर देखा तो अंदर एक शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने शव की शिनाख्त व्यापारी के रूप में की। जो कि पिछले दो दिन से लापता चल रहा था। इसकी जानकारी लोगों ने पहले पुलिस और उसके बाद मृत व्यापारी के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोदाम में शव मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जांच शुरू होगी। फिलहाल पुलिस ने अभी संभी संभावित बिदुंओं पर जांच शुरू कर दी है। व्यापारी का शव मिलने पर आसपास के लोगों का घटनास्थल पर तांता लग गया।

Admin4
Next Story