उत्तर प्रदेश

भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित : डॉ. संजीव बालियान

Rani Sahu
11 Jun 2023 4:22 PM GMT
भाजपा सरकार में व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित : डॉ. संजीव बालियान
x
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान किया है। आज व्यापारी पूरी तरह सुरक्षित है। देश में कहीं भी अपना कारोबार कर सकता है।गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। व्यापारियों द्वारा दिए गए टैक्स से देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ होती है। पहले की सरकारों में व्यापारियों से अवैध वसूली की जाती थी, लेकिन 2014 में भाजपा की सरकार बनने के बाद व्यवसायी बिना किसी डर के व्यापार कर रहे हैं ।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार, सुधीर सैनी, सुनील तायल, सूरतसिंह वर्मा, अशोक बाटला ने भी विचार रखे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला और संयोजक पूर्व विधायक अशोक कंसल व प्रमोद मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर रोहिल वाल्मीकि, बिजेन्द्र पाल, सुधीर खटीक, प्रवीण शर्मा, अचिंत मित्तल, श्रीमोहन तायल, विशाल गर्ग, शोभित गुप्ता, विजय प्रजापति, विजय वर्मा, राहुल गोयल, मनोज वर्मा, विपुल त्यागी, अनिल त्यागी, संजय अग्रवाल, अनिल तायल, राजेश संगल, ब्रजकिशोर गुप्ता, प्रवीण वर्मा और रजत सिंघल उपस्थित रहे।
Next Story