- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- वाहनों के बीच फंसी...
उत्तर प्रदेश
वाहनों के बीच फंसी ट्रैक्टर- ट्रॉली पलटी, चालक ने कूद कर बचाई जान
Saba Naaz
28 Jun 2025 5:18 PM IST

x
Adhauli अढ़ौली : अढ़ौली फाटक के पास कादरचौक रोड पर बेतरतीब खड़े मक्का लदे वाहनों के बीच से शुक्रवार को आगे निकालने की कोशिश में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
चालक ने कूद कर जान बचाई। इससे सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। अढ़ौली फाटक से नरऊ मोड़ तक मक्का लदे वाहनों की सुबह से ही लाइन लग गई। कुछ ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियां बेतरतीब खड़ी थी। ऐसे ही वाहनों के बीच फंसी ईंटों से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली के चालक ने आगे निकलने की कोशिश की तो पहिया नाले में चला गया।
ट्रैक्टर के पलटते ही ट्रॉली नाले में गिर पड़ी। ट्रैक्टर पलटते ही चालक कूद पड़ा। इसके अलावा बाइक सवार दो युवक बाल- बाल बच गए। राहगीर उमेश ने बताया कि चालक नहीं कूदता तो उनकी जान पर बन आती। ट्रैक्टर में अलापुर क्षेत्र के म्याऊं के भट्ठा से ईंटें लादी गई थीं।
ट्रैक्टर भी भट्ठा मालिक का है। रेलवे के रैक प्वाइंट पर जाने के लिए ट्रक और ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की मारामारी से रोजाना जाम लग रहा है। सड़क किनारे नाला खुला होने की वजह से राहगीर परेशान हैं।
Tagsवाहनोंफंसीट्रैक्टर- ट्रॉलीजानvehiclesstucktractor-trolleylifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





