उत्तर प्रदेश

शामली में ट्रैक्टर प्रतियोगिता सम्पन्न, जॉन डियर ट्रैक्टर ने जीता प्रथम स्थान

Admin Delhi 1
5 March 2023 9:20 AM GMT
शामली में ट्रैक्टर प्रतियोगिता सम्पन्न, जॉन डियर ट्रैक्टर ने जीता प्रथम स्थान
x

शामली: निकटवर्ती गांव सिलावर में 3 दिन तक चली ट्रैक्टर प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। सभी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों का जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में जॉन डियर ट्रैक्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की।

शनिवार को आयोजित प्रतियोगिता में सबसे जोरदार प्रदर्शन करने वाले सोनालिका व गुरप्रीत के ट्रैक्टर 575 महिंद्रा डीआई के बीच हुआ। जिसके प्रदर्शन को दर्शकों ने खूब सराहा। दूरदराज से आए दर्शकों ने ट्रैक्टरों के प्रदर्शन का खूब लुफ्त उठाया। इसमें राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद से भी सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टरो ने प्रतिभाग किया।

सेमीफाइनल में मात्र 5 ट्रेक्टर ही पहुंच पाए। बाकी ट्रैक्टर सेकंड राउंड में ही बाहर हो गए। जॉन डियर ट्रैक्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर महिंद्रा 555 रहा। स्वराज 855 तृतीय स्थान स्थान पर, सोलिस ट्रैक्टर चौथे स्थान पर रहा।

पुरस्कार वितरण चौधरी वीरपाल सिंह व ऋषि पाल सिंह के द्वारा किया गया। प्रथम स्थान पर जॉन डियर को 61 हजार नकद व फौजी ग्रुप शील्ड देकर सम्मानित किया गया । दूसरे स्थान पर 555 महिंद्रा डीआई फौजी ग्रुप लाडवा करनाल को 41 हजार रूपये व शील्ड देकर सम्मानित किया।

तीसरे स्थान काला महाकाल ग्रुप जींद हरियाणा के स्वराज 855 ट्रैक्टर 21 हजार व शील्ड देकर सम्मानित किया। चौथे स्थान पर सोलिस ट्रैक्टर पहलवान ग्रुप शामली को 11 हजार व शील्ड देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर निखिल कसाना, रेफरी मोनू रघुवंशी, योगेंद्र प्रधान, स्वदेश तरार, राजदेव, योगेश तरार, प्रियम सनी, शिवम, शुभम, आशु पंडित, अमित, लोकेश, संजीव प्रधान, नरेंद्र, यशपाल, प्रवीण तरार, आशु, ललित आदि मौजूद रहे।

Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta