उत्तर प्रदेश

ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी सहित तीन की मौत

Admin4
4 Jun 2023 2:12 PM GMT
ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, मां-बेटी सहित तीन की मौत
x
औरैया। शनिवार की रात लगभग दो बजे मुरादगंज-फफूंद मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सात लोग घायल हो गये। घायलावस्था में सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले गया। जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य चार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडीकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया।
अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊंचा की रहने वाली सरगम देवी (20) पुत्री कुंवर चन्द्र की रात में अचानक तबियत खराब हो गयी। जिसके बाद उसे रात में मुरादगंज स्थित डॉ देवेंद्र के यहां ले गये। दवा दिलाने के बाद सभी लोग ऑटो से वापस घर लौट रहे थे। तभी मुरादगंज - फफूंद मार्ग पर महाराजपुर गांव के पास हनुमान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दी। जिससे ऑटो सवार सभी लोग घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे रामू (30) पुत्र राज कुमार, कुंवर चन्द्र ( 50) पुत्र अहिवरन, सरगम (20) पुत्री कुँवर चन्द्र , कल्लो देवी (50)पत्नी जनक सिंह, सोनवीरी (50) पत्नी अर्जुन, सोनदई (45) पत्नी कुँवर चन्द्र व संगीता ( 40) पत्नी अहिवरन सिंह निवासी बहादरपुर ऊंचा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल ले जाया गया।
जहां डॉक्टरों की टीम ने सोनदई , सरगम और संगीता को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया। एक साथ तीन मौतों से गांव में कोहराम मच गया। वही पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
Next Story