उत्तर प्रदेश

CM शिवराज के गृह क्षेत्र जैत में पर्यटन विभाग सौंदर्यीकरण में खर्च करेगा साढ़े 3 करोड़ रुपए

Rounak Dey
16 Oct 2022 9:04 AM IST
CM शिवराज के गृह क्षेत्र जैत में पर्यटन विभाग सौंदर्यीकरण में खर्च करेगा साढ़े 3 करोड़ रुपए
x

सीहोर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह नगर सीहोर में पर्यटन विभाग साढ़े 3 करोड़ पर खर्च कर जैत घाट का सौंदर्यकरण और विकास कार्य करेगा। यह सारा काम विधानसभा चुनाव के पहले पूरा कर लिया जाएगा सीहोर जिले के न्यू जैत घाट के सौंदर्यीकरण का काम लोक निर्माण विभाग में पंजीकृत ठेकेदारों के जरिए कराया जाएगा। इसके अलावा सीएम शिवराज के गृह जिले के बड़नगर गांव में नशा मुक्ति को लेकर नई पहल शुरू की गई है।

ये काम छह माह में किया जाएगा। इसके निर्माण के लिए पर्यटन विभाग तीन करोड़ 43 लाख ₹40 खर्च करेगा। जैत न्यू घाट पर सौंदर्यकरण और विकास का कार्य कराया जाना है इसमें जैत के इस घाट पर दोनों और चाहरदीवारी बनाई जाएगी। इसके अलावा यहां सजावटी पौधे भी लगाए जाने है। इसके अलावा घाट के आसपास नाले नालियों का निर्माण और लैंडस्कैपिंग का काम भी कराया जाएगा।

बता दे ग्राम जैत तहसील बुधनी जिला सीहोर में आता है और यहां अभी न्यू घाट का निर्माण काम चल रहा है। जैत घाट पर हर साल हजारों लोग नर्मदा स्नान के लिए भी पहुंचते हैं। जैत मुख्यमंत्री का गृह क्षेत्र है। सौंदर्यकरण के बाद यहां पर्यटकों की आवाजाही और अधिक बढ़ जाएगी।

Next Story