उत्तर प्रदेश

सड़क पर गड्ढे में पलटा टोटो, कई यात्री घायल

Admin4
2 July 2023 12:22 PM GMT
सड़क पर गड्ढे में पलटा टोटो, कई यात्री घायल
x
वाराणसी। सवारियों को बैठाकर जा रहा टोटो नई सड़क के पास पलट गया। इससे कई यात्री घायल हो गए। वहीं चालक को भी चोटें आईं। घायलों का इलाज अस्पताल में कराया गया। चालक राजू सवारियों को लेकर जा रहा था। जैसे ही नई सड़क के पास पहुंचा, तभी सड़क पर गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे चालक समेत यात्री घायल हो गए। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने घायलों को अस्पताल भेजवाया।
Next Story