- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Sultanpur में टोल...
उत्तर प्रदेश
Sultanpur में टोल विवाद ने पकड़ा तूल, तीन लोगों ने की बदसलूकी और तोड़फोड़
Tara Tandi
25 May 2025 5:20 PM IST

x
Sultanpur सुलतानपुर: उत्तरप्रदेश सुलतानपुर जिले के असरोगा टोल प्लाजा पर बीती रात टोल वसूली के दौरान हुए विवाद में चार पहिया वाहन सवार तीन अज्ञात युवकों ने टोल कर्मियों के साथ मारपीट की और टोल कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी.
यह घटना टोल वसूली के दौरान कथित अभद्रता को लेकर शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. आरोपियों ने न केवल टोल कर्मचारियों से बदसलूकी की, बल्कि उनके साथ हाथापाई करते हुए कार्यालय में रखे सामान को भी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी वाहन को धम्मौर थाना क्षेत्र के नरही गांव में खड़ा कर फरार हो गए.
सूचना मिलने पर धम्मौर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन की जांच के बाद इसकी जानकारी कुड़वार पुलिस को दी. कुड़वार थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.
वाहन से एक पुलिस की टोपी भी बरामद हुई है, जिसकी जांच की जा रही है कि वह किसी पुलिसकर्मी की है या नहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल टोल प्लाजा कर्मचारियों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
TagsSultanpur टोल विवादपकड़ा तूलतीन लोगोंबदसलूकी तोड़फोड़Sultanpur toll dispute escalatedthree people misbehavedvandalismजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





