- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बड़े बेटे के साथ मिलकर...
उत्तर प्रदेश
बड़े बेटे के साथ मिलकर पिता ने छोटे बेटे को बेरहमी से पीटा, फिर लगा दी आग
Deepa Sahu
6 Jun 2022 1:10 PM IST

x
कई बार रिश्तों में इतने मनमुटाव आ जाते की आपस में ही घर के लोग बैर कर बैठते है.
नई दिल्ली: कई बार रिश्तों में इतने मनमुटाव आ जाते की आपस में ही घर के लोग बैर कर बैठते है, ऐसे में अब जो वीडियो सामने आया है वह बेहद दर्दनाक है। दरअसल उत्तर प्रदेश के हरदोई स्थित हरपालपुर कोतवाली इलाके में एक पिता ने अपने बड़े बेटे के साथ मिलकर अपने छोटे बेटे को बड़े बेरहमी से पीट दिया और उसके बाद घर के पड़ोस में आग लगा दी। अब ग्रामीणों ने पिटाई का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। बता दें की अब इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले जांच कर रही है।
घटना के बारे में अब बताया जाता है कि हरपालपुर कोतवाली इलाके के बैठापुर गांव में रहने वाले रामनिवास की अपने छोटे बेटे सतेंद्र से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने अपने बड़े बेटे रोतिश के साथ मिलकर अपने छोटे बेटे सतेंद्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीट दिया। पिटाई के बाद इन लोगों ने अपने ही घर के बाहर और पड़ोस में आग भी लगा दी।
गांव ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी, जो मौके पर पहुंच कर पड़ताल में जुट गई। अब हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि थाना हरपालपुर के बैठापुर का यह मामला है। लोगों का कहना है कि यहां सतेन्द्र नामक युवक ने दारू पीकर घर में आग लगा दी, जिसके बाद इसके बड़े भाई और पिता ने इसके साथ मार-पीट की है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच करके आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। जो भी तहरीर मिलेगी उसके आधार पर जो भी आरोपी होंगे, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, फ़िलहाल इस घटना से इलाके में सनसनी मची हुई है।
Next Story





