उत्तर प्रदेश

आज सभी समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ता जा रहा है: उमाशंकर गुप्ता

Admin Delhi 1
10 Jun 2023 7:06 AM GMT
आज सभी समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ता जा रहा है: उमाशंकर गुप्ता
x

सादाबाद: केंद सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे भारतीय जनता पार्टी के महासंपर्क अभियान के अन्तर्गत फौजी गार्डन में व्यापारियो का विशाल सम्मलेन हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता उपस्थित रहे | अपने वक्तव्य में मुख्य वक्ता ने कहा कि मैं खुद एक व्यापारी हूँ और व्यापारियों का दर्द बहुत अच्छे से समझता हूँ | एक समय था जब भारतीय जनता पार्टी को केवल व्यापारियों के नाम से जाना जाता था | परन्तु आज सभी समाज का विश्वास भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ता जा रहा है | उत्तर प्रदेश में आज व्यापारी खुद को जितना सुरक्षित महसूस कर रहा है उतना पिछले 27 सालों में कभी नहीं था | देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में भारत के व्यापारियो का जितना विकास और अन्तेराष्ट्रीय पहचान मिली है वो अभूतपूर्व है | इस कार्यक्रम में बाद पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने हाथरस के संयुक्त मोर्चा सम्मलेन को भी सबोधित किया | इस कार्यक्रम में बोलते हुए मंत्री जी ने कहा कि सभी मोर्चाओं का अपना अलग ही महत्व है और प्रत्येक मोर्चे पर ये दायित्व है कि उन मोर्चो के अंतर्गत आने वाले समाज के लिए भाजपा सरकार ने जो भी कार्य किये है उनको आमजन मानस तक जानकारी देकर लाभ पहुँचाना है |

आज के कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री हेमन्त राजपूत, जिला प्रभारी चौ० देवेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य , मा० सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधयिका अंजुला सिंह माहौर, सि०राऊ विधायक वीरेंदर सिंह राणा, हरिशंकर राना, पवन रावत, मथुरा प्रसाद गौतम, भीकम सिंह चौहान, हाफिज सब्बीर अहमद, मोहित बघेल, सुनीता वर्मा, अनुराग अग्निहोत्री, दुर्गेश नंदनी, योगेन्द्र सिंह गहलौत, भोला सिंह रावत, विपुल लुहारिया, तुलसीदास अग्रवाल आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Next Story