उत्तर प्रदेश

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जन्मदिन!

Rounak Dey
7 May 2023 7:28 PM IST
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जन्मदिन!
x
योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

लखनऊ: यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आज जन्मदिन है। केशव प्रसाद आज 54 वर्ष के हो गए है। 7 May 1969 को केशव प्रसाद का जन्म हुआ था। केशव प्रसाद ने वर्ष 1997 में उन्होंने इलाहबाद विश्वविद्यालय से हिन्दी साहित्य विषय से बी.ए. किया। प्रसाद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2002 के विधानसभा चुनाव में सिराथू विधानसभा क्षेत्र से की। लेकिन उन्हें इस विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी राजू पाल से हार का सामना करना पड़ा था।

इसके बाद केशव प्रसाद मौर्या वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से दोबारा चुनाव लड़े।

लेकिन उन्हें इस बार भी हार का सामना करना पड़ा। लगातार दो बार हार का सामना करने के बाद वर्ष 2012 में उन्हें सिराथू विधानसभा सीट से विधायक के रूप में चुना गया। दो बार विधायक रहने के बाद वर्ष 2014 में केशव प्रसाद मौर्या को भारतीय जानता पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव में फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुना गया।

केशव प्रसाद मौर्य 2017 से उत्तर प्रदेश में उपमुख्यमंत्री के उपमुख्यमंत्री है आपको बता दे केशव प्रसाद ओबीसी और मौर्य समाज के बड़े नेता माने जाते हैं।

इन नेताओं ने ट्वीट कर दी बधाई!

Next Story