उत्तर प्रदेश

आज है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा में आस्था का सैलाब, मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़, आप भी करें दर्शन

jantaserishta.com
30 Aug 2021 8:25 AM IST
आज है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा में आस्था का सैलाब, मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़, आप भी करें दर्शन
x

मथुरा के कृष्ण जन्मस्थान मंदिर में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर सुबह की आरती की गई। आज देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है।








उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचेंगे. वह यहां रामलीला मैदान के निकट बनाए गए हैलिपैड पर उतरेंगे और रामलीला मैदान में बनाए गए सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत करेंगे.

नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय से जारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बताया गया है कि योगी इस दौरान करीब एक घंटा मंच पर बिताएंगे, जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर भगवान के दर्शनों के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचेंगे. इसके बाद वह करीब सवा पांच बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story