- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- आर्थिक तंगी से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश
आर्थिक तंगी से तंग आकर शख्स ने की आत्महत्या, मची कोहराम
Rani Sahu
12 Oct 2022 6:57 AM GMT

x
बरेली, आर्थिक तंगी से तंग आकर एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को जब इसका पता चला तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना फतेहगंज पश्चिमी की गांव छतिया पट्टी का रहने वाला 50 वर्षीय मदन पाल सिंह के भतीजे गौरव सिंह ने बताया कि उसके चाचा शराब पीने के आदि थे। अपनी इस आदत की वजह से वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। कुछ दिनों से वह डिप्रेशन में चल रहे थे। बीती रात घर के बाहर खपरैल में उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब परिवार के लोगों ने उसके शव को फंदे पर। लटका देखा तो सबके होश उड़ गए। इसकी सूचना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को दी गई। पति का शव देखकर उसकी पत्नी निशा का रो-रो कर बुरा हाल था। मृतक अपने पीछे एक बेटा दो बेटियों को छोड़ गया।
सोर्स-अमृत विचार।
Next Story