उत्तर प्रदेश

क्रेडिट कार्ड से ठगों ने निकाले 15 हजार

Shreya
29 Jun 2023 6:15 PM IST
क्रेडिट कार्ड से ठगों ने निकाले 15 हजार
x

नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के धवलगिरी अपार्टमेंट रहने वाले एक इंजीनियर के क्रेडिट कार्ड से अज्ञात साइबर ठगों ने करीब तीन लाख 15 हजार रुपया धोखाधड़ी करके निकाल लिया। पीड़ित ने ना तो किसी को अपना ओटीपी नंबर दिया था और ना ही उसने अपने बैंक की जानकारी किसी को दी थी।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-11 के धवलगिरी अपार्टमेंट में रहने वाले राकेश भंडारी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में करीब 3,15,000 रूपए निकाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित नोकिया कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्य करते हैं।

Next Story