उत्तर प्रदेश

ठगों ने बना डाला SP का फेक अकाउंट, भेजी गईं फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट, उसके बाद....

jantaserishta.com
1 Dec 2021 10:51 AM IST
ठगों ने बना डाला SP का फेक अकाउंट, भेजी गईं फर्जी फ्रेंड रिक्वेस्ट, उसके बाद....
x

DEMO PIC

साइबर सेल को मामले में जांच करने का आदेश दिया.

महराजगंज: यूपी में साइबर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो SP तक को नहीं छोड़ रहे हैं. महराजगंज में तैनात पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी जा रही थी. इस बीच किसी मित्र ने एसपी प्रदीप गुप्ता को इस बात की जानकारी दी तो एसपी ने तुरंत लोगों को इस तरह के फ्रेंड रिक्वेस्ट से आगाह किया और साइबर सेल को मामले में जांच करने का आदेश दिया.

मामला sp के नाम पर ठगी करने की योजना का था लिहाजा पुलिस वालों के हाथ पांव फूल गए और फ़ौरन सभी जांच में जुट गए. हालांकि अभी तक sp के नाम पर ठगी के शिकार होने का ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है लेकिन जांच के बाद ये स्पष्ट होगा कि कौन वो साइबर अपराधी है जो एसपी के नाम पर ही ठगी की योजना बना रहा था.
वैसे समाज मे हो रही गतिविधियों को जानने और आम जनता से चौबीसों घंटे सीधे जुड़े रहने के लिए एसपी प्रदीप गुप्ता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. उनके मुताबिक लोगों से जुड़कर अपराध और अपराधियों पर नजर बनाए रखने में काफी सहूलियत मिलती है. लेकिन इस केस में साइबर अपराधियों ने गलत लाभ लेने के लिए एसपी के नाम पर फर्जी अकाउंट बना डाला और कई लोगों को फेक फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी. अभी के लिए इस मामले में सभी आरोपियों की कुंडली निकाली जा रही है और उन्हें जल्द पकड़ने का प्रयास है.
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि अभी शुरुआती दौर में ही मामला पकड़ में आ गया है. अभी तक कोई ऐसा मामला प्रकाश में नहीं आया है जहां मेरा फर्जी फेसबुक अकाउंट बना हो. सिर्फ मुझे मेरे एक मित्र से पता चला कि उसे मेरे अकाउंट से फेसबुक रिक्वेस्ट आई है. अभी के लिए एसपी द्वारा मामले की जांच जारी है.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story