- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- बारात देख कर लौट रही...
उत्तर प्रदेश
बारात देख कर लौट रही छात्रा संग तीन युवकों ने किया गैंगरेप
Admin4
12 Jun 2023 1:43 PM GMT

x
प्रयागराज। जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बारात देख कर लौट रही किशोरी से तीन युवकों द्वारा गैंगरेप का मामला संज्ञान में आया है। देर रात घर लौटते समय सुनसान स्थान पर बाइक सवार गांव के ही तीन युवकों ने उसे रोक लिया और उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर झाड़ियों के पीछे ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी भाग निकले। देर रात होश आने पर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। घरवालों ने सुबह थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हंडिया इलाके की एक युवती कक्षा 11 की छात्रा है। गांव में रविवार की रात एक बरात आई थी। किशोरी बरात देखने के लिए गई थी और रात में घर लौट रही थी। आरोपी है कि रास्ते में सूनसान स्थान पर घात लगाकर बैठे गांव के तीन युवकों आकाश यादव, राज यादव और अवधेश यादव ने उसे दबोच लिया। चिल्लाने पर आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद पास के झाड़ियों में ले जाकर मनमानी की। किशोरी के बेहोश होने पर तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। देर रात किशोरी को होश आया तो वह बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजनों को घटना की जानकारी दी तो वह सन्न रह गए। सुबह घर वालों के साथ हंडिया थाने पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story