उत्तर प्रदेश

सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की हुई मौत, तीन घायल

Shantanu Roy
17 Jan 2023 9:45 AM GMT
सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की हुई मौत, तीन घायल
x
बड़ी खबर
सहारनपुर। जनपद सहारनपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान चार अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवकों की जान चली गई और तीन लोग घायल हो गए। एसपी देहात सूरज कुमार राय ने बताया कि पहला सड़क हादसा थाना नागल क्षेत्र में बीती रात हुआ। गांव खजूरवाला के पास एक ट्रैक्टर के बेकाबू होने पर उस पर सवार 22 वर्षीय युवक बोबी ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरा। बोबी का सड़क पर सिर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और ट्रैक्टर बैठा एक अन्य युवक शुभम मामूली रूप से घायल हो गया। थाना प्रभारी नागल सूबे सिंह के मुताबिक मृतक बोबी पुत्र श्रवण अपने परिवार में तीन बहनों का अकेला भाई था।
पुलिस ने बोबी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने बताया कि बोबी ट्रेक्टर चला रहा था लेकिन अचानक ट्रेक्टर बेकाबू हो गया। इससे बोबी सड़क पर गिर गया। ट्रेक्टर डिवाइडर से दूसरी ओर खेत में घुस गया। एक अन्य सड़क हादसे में देवबंद-बरला मार्ग पर बीती रात क्षेत्र के गांव सैनपुर निवासी युवक सुरेश कुमार की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क किनारे पड़े गंभीर रूप से घायल सुरेश कुमार को देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार बाइक से अपने रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। पुलिस निरीक्षक एचएन सिंह ने आज बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जांच में जुटी है।
Next Story