उत्तर प्रदेश

बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत

Admin Delhi 1
26 Aug 2023 11:41 AM IST
बाइक भिड़ंत में तीन युवकों की मौत
x
तीन युवकों की मौत

मथुरा: थाना अंतर्गत महावन-बलदेव मार्ग पर पीएनसी कंपनी के समीप दो बाइकों में आमने- सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. रात करीब साढ़े सात बजे बलदेव रोड पर पीएनसी कंपनी के समीप दो बाइक सवारों में आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इसके चलते चारों गंभीर रूप से घायल हो गए. भिड़ंत की तेज आवाज सुन मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना किया. तीन की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक घायल था.

थानाध्यक्ष महावन ललित कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे में गांव सेलखेड़ा बलदेव निवासी सतेंद्र, गांव छोली निवासी आकाश और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पवन निवासी सेलखेड़ा गंभीर रूप से घायल हो गया. तीनों के शव पोस्टमार्टम को भेज दिया तो घायल को उपचार को भर्ती कराया गया है. सभी के परिजनों को सूचना दे दी है. मृतक युवकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Next Story