उत्तर प्रदेश

नदी में तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत

Admin4
16 Jun 2023 2:13 PM GMT
नदी में तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत
x
कौशाम्बी। कौशाम्बी से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, बता दें यमुना नदी में युवकों के डूबने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि यमुना नदी में स्नान करने गये तीन युवकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक एक युवक को गोताखोरों ने बचा लिया है, शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह पूरा मामला पिपरी के सेवढ़ा यमुना घाट का बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी मौजूद हैं, मरने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Next Story