उत्तर प्रदेश

रामलला को समर्पित की गई चांदी की तीन राम शिलाएं

Rani Sahu
2 Sept 2022 12:26 PM IST
रामलला को समर्पित की गई चांदी की तीन राम शिलाएं
x
अयोध्या। शुक्रवार को रामलला को समर्पित की गई चांदी की 3 राम शिलाएं। प्रत्येक रामशिला का वजन 1 किलो 111 ग्राम। मध्य प्रदेश के सागर जिले के सुर्खी विधानसभा के ग्राम वासियों की तरफ से समर्पित की गई भगवान राम लला को चांदी की राम शिलाएं।
सुरखी विधानसभा के 400 ग्रामवासियों के साथ मध्य प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत रामशिला लेकर पहुंचे अयोध्या। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव को किया गया समर्पित। इस अवसर पर अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी रहे मौजूद। उनकी तरफ से सबका स्वागत किया गया।

Next Story