उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में विजयदशमी पर तीन सड़क हादसे, बच्चे समेत तीन की मौत

nidhi
21 Oct 2026 8:50 AM IST
गोरखपुर में विजयदशमी पर तीन सड़क हादसे, बच्चे समेत तीन की मौत
x
गोरखपुर: विजयदशमी पर जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार वर्षीय बच्चे, एक युवक और किशोरी की मौत हो गई। कई अन्य लोग घायल हुए। कैंपियरगंज के तिलहवा चौराहे पर मंगलवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आए दिव्यांश को परिवार वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों ने चालक के नाबालिग होने का आरोप लगाया है, जिसकी पुष्टि बाकी है। ट्रैक्टर पुलिस के कब्जे में है।
सिकरीगंज के बनकटी गांव में बाइक और ऑटो की टक्कर में बारीगांव निवासी बलजीत विश्वकर्मा की मौत हुई। ऑटो में सवार लोग दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन करने जा रहे थे। घायलों में सूरज, प्रिंस और पंकज शामिल हैं। तीसरी दुर्घटना गायघाट में हुई। बाइक की टक्कर से घायल 17 वर्षीय जानकी पाल को बड़हलगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। चालक की तलाश जारी है।
Next Story