- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तीन लोग बुरी तरह झुलसे...
उत्तर प्रदेश
तीन लोग बुरी तरह झुलसे और मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी
Admin4
18 Sep 2022 12:48 PM GMT

x
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बागपत के चांदीनगर क्षेत्र में एक घर में भीषण विस्फोट हुआ है। जिसकी वजह से पूरा घर तहस-नहस हो गया है। इस हादसे में 3 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं। जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके की तरफ दौड़ी है। यह हादसा घिटौरा गांव में एक मकान में हुआ है। विस्फोटक पदार्थ फटने से तीन लोग झुलस गए हैं। ग्रामीणों ने मकान की छत उखाड़कर आग पर काबू पाया है। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। झुलसे हुए लोग मौका देखकर फरार हो गए हैं।पुलिस मामले की जाचं मे जुटी है।
क्या है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक घिटौरा निवासी दिनेश पुत्र जगदीश के मकान में काफी समय से अवैध पटाखे बनाने की फैक्ट्री चल रही थी। रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके मकान में विस्फोटक पदार्थ फट गया। जिससे मकान में आग लग गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे में तीन लोग झुलस गए। घटना के बाद तीनों घायल मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर रटौल पुलिस चौकी के प्रभारी वृक्षपाल सिंह मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से मकान की छत उखाड़कर आग को बुझाया। सूचना मिलने पर खेकडा के सीओ विजय चौधरी भी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।
पुलिस ने सामान जब्त किया, घर को सील किया गया, जांच शुरू
ग्रामीणों के अनुसार चिरोड़ी के कुछ लोग मकान में पटाखे बनाने की फैक्ट्री चला रहे थे। पुलिस ने दो बाईक और एक आटो को जब्त किया है। पुलिस घर में पड़ा विस्फोटक समान गाड़ी में भरवाकर अपने साथ ले गई है। पुलिस घटना की जाचं मे जुटी है। विस्फोट होने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है। खेकड़ा के पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पूरा सामान जब्त कर लिया गया है। घर को सील कर दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बाइक और ऑटो रजिस्ट्रेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
दिवाली के लिए तैयार किए जा रहे थे पटाखे
घिटौरा गांव के ग्रामीणों के अनुसार मकान में पटाखे बनाने का काम दीपावली पर्व लिए किया जा रहा था। यहां से पटाखे मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा तक़ के दुकानदारों को सप्लाई होने थे। खास बात यह है कि जिस तरह के पटाखों का निर्माण किया जा रहा था, उन पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। इसके बावजूद अवैध ढंग से इन पटाखों को यहां बनाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि यह अवैध धंधा लंबे अरसे से यहां चल रहा है। स्थानीय पुलिस ध्यान नहीं दे रही थी।
पहले भी भारी मात्रा में बरामद हुए पटाखे
बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पुलिस ने गोदाम से भारी मात्रा में पटाखे बरामद करके कई आरोपियों को पकड़कर जेल भेजा था। अब चांदीनगर क्षेत्र के घिटोरा गांव में यह मामला सामने आया है। हर साल दिवाली के आसपास इस तरह की घटनाएं बागपत और गाजियाबाद जिलों में होती हैं। पिछले साल लोनी क्षेत्र में इसी तरह के एक भीषण विस्फोट के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी।
न्यूज़ क्रेडिट: tricitytoday

Admin4
Next Story