- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- तीन व्यक्तियों पर...
उत्तर प्रदेश
तीन व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश में गाली गलौज व जान से मारने की दी धमकी
Admin4
18 April 2023 12:46 PM GMT

x
बल्दीराय। हलियापुर थाना पुलिस ने डोभियारा गांव निवासी तीन व्यक्तियों पर पुरानी रंजिश में गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने के मामले में मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। हलियापुर थाना क्षेत्र के डोभियारा गांव निवासी अखिलेश प्रताप सिंह आशु ने तहरीर देकर बताया कि गांव के तीन लोगों ने हलियापुर-कूरेभार रोड़ के हसुई मुकुंद गांव के निकट उनका वाहन रोकवा लिया। गाली-गलौज करने लगे।
मना करने पर मारपीट करने को आमादा हो गए। आसपास के लोगों को आता देखकर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष हलियापुर आरबी सुमन ने बताया कि पीड़ित आशु सिंह की तहरीर पर डोभियारा गांव निवासी अजीत प्रताप सिंह पिंटू,शिव प्रताप सिंह व जितेंद्र प्रताप सिंह सोनू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
Tagsदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday

Admin4
Next Story