उत्तर प्रदेश

तीन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर महिला को दी निर्वस्त्र करने की धमकी, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
17 Sep 2022 8:48 AM GMT
तीन लोगों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर महिला को दी निर्वस्त्र करने की धमकी, जानिए पूरी खबर
x

सिटी न्यूज़: छपरौली क्षेत्र में तीन लोगों पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और एक महिला के साथ इन लोगों ने अभद्रता करते हुए भद्दी-भद्दी गालियां दी हैं। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

जानिए पूरा मामला: छपरौली क्षेत्र के जागोस निवासी के एक व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देते हुए कहा कि उसकी पत्नी और अन्य महिला के साथ 3 लोगों ने गाली-गलौज की और निवस्त्र करने की धमकी दी। उन्हें जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। यह मामला 14 सितंबर को दोपहर 11 बजे का है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पत्नी और एक अन्य महिला खेत पर चारा काट रही थी। इसी दौरान तीन लोग पालतू पशु चरा रहे थे। तभी पशु खेत में घुस गए, जिसका उन्होंने विरोध जताया। पशुओं के मालिकों ने क्रोधित होकर महिलाओं के साथ अभद्रता की। उन्होंने महिलाओं को निवस्त्र करने की धमकी दी।

पुलिस जांच में जुटी: इस मामले में शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में जाकर तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर देवेश सिंह कहा कि पहले मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story