- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- दर्दनाक हादसे में एक...

x
झांसी | उत्तर प्रदेश झांसी जिले के गुरसरांय थाना क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेज रफ्तार बस और कार की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतना भीषण था कि घटना स्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन- फानन में घायलों को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक झांसी जनपद के गरौठा थानान्तर्गत ग्राम गौना में रहने वाले 50 वर्षीय रामपाल, 55 वर्षीय राजकुवंर और 45 वर्षीय फूला अपनी बहू को इलाज के लिए कार क्रमांक यूपी 93 बीएन 5267 से मध्य प्रदेश के सेंदरी की ओर जा रहे थे। कार को 30 वर्षीय पुष्पेन्द्र चला रहा था। कार जब जनपद झांसी के गुरसरांय थानान्तर्गत बंका पहाड़ी के पास पहुंची तभी उसकी सामने से आ रही बुंदेला कार सर्विस की बस से जोरदार टक्कर हो गई।हादसे को देख आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया घटना की जानकारी होते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची। कार में फंसे घायलों को निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने रामलाल, राजकुवंर और फूला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पुष्पेन्द्र और एक महिला की हालत गम्भीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tagsदिन की बड़ी खबरेंदेशभर में बड़ी खबरेंताजा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी समाचारबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरआज की खबरनई खबरदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजआज की बड़ी खबरबड़ी खबरनया दैनिक समाचारBig news of the daybig news across the countrylatest newstoday's important newsHindi newscountry-world newsstate-wise newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking newstoday's big newsbig news daily news

Harrison
Next Story