उत्तर प्रदेश

तमंचे के बल पर तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म

Nilmani Pal
12 Jun 2022 2:04 PM GMT
तमंचे के बल पर तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म
x
पढ़े पूरी खबर

बांदा के एक गांव में तमंचे के बल पर तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर दो सगे भाइयों समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। महिला का पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।

जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना के एक गांव निवासी 53 वर्षीय महिला शुक्रवार की रात में घर पर अकेली सो रही थी। उसका पति व घर के अन्य सदस्य पुरवा स्थित दूसरे मकान में थे। सूना मौका पाकर तीन लोग दीवार फांदकर मकान के अंदर पहुंचे और तमंचे के बल पर तीनों ने उसके साथ रेप किया। जान से मारने की धमदी देने के बाद आरोपी भाग निकले। पुरवा से घर लौटे पति से उसने आपबीती बताई।
महिला ने दो सगे भाइयों समेत तीन नामजद लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। गिरवां थानाध्यक्ष ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपी कमलेश और उसके भाई मिथलेश व एक अन्य मातादीन आरख के खिलाप दुराचार समेत कई सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया मामले की जांच की जा रही है।
Next Story