- Home
- /
- राज्य
- /
- उत्तर प्रदेश
- /
- Lakhimpur में...
उत्तर प्रदेश
Lakhimpur में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से तीन की दर्दनाक मौत
Tara Tandi
10 May 2025 6:20 PM IST

x
lakhimpur kheri लखीमपुर खीरी: जिले के पलिया क्षेत्र में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया. गांव महिपालपुरवा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक और दो किशोरों की मौत हो गई.
लखीमपुर खीरी के पलिया क्षेत्र में संपूर्णानगर मार्ग पर महिपालपुरवा के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक और दो किशोरों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार देर रात हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
त्रिकोलिया गांव निवासी 26 वर्षीय दीपक पुत्र बालकराम गांव के ही विशाल (16 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय जमुना प्रसाद और निहाल (13 वर्ष) पुत्र ननकु के साथ बाइक से संपूर्णानगर के राणा प्रतापनगर स्थित अपनी बहन के घर गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे तीनों बाइक से ही घर लौट रहे थे। इस दौरान पलिया संपूर्णानगर मार्ग पर महिपालपुरवा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह काफी दूर जाकर गिरे.
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर ही तीनों की मौत हो गई थी.फिर भी पुलिस और लोगों के सहयोग से उन्हें सीएचसी लाया गया. यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया. बताया गया कि तीनों हेलमेट नहीं लगाए थे.
TagsLakhimpur ट्रैक्टर-ट्रॉली टक्करतीन दर्दनाक मौतLakhimpur tractor-trolley collisionthree tragic deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





