उत्तर प्रदेश

Three deaths in accident in Sultanpur: सुलतानपुर में सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत

Rajeshpatel
7 Jun 2024 4:28 PM IST
Three deaths in accident in Sultanpur: सुलतानपुर में सड़क हादसे में हुई तीन लोगों की मौत
x
Three deaths in accident in Sultanpur: सुल्तानपुर. उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर जिले के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक गुजर रही एसयूवी की चपेट में आने से ई-रिक्शा चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े नौ बजे फोरलेन लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर लंभुआ-कोतवाली क्षेत्र के ढकाही बाईपास पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी लेन में घुस गई और वहां से आ रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
हादसे में ई-रिक्शा सवार कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के वजूपुर पहरौली निवासी गुरुदीन निषाद (55) की मौके पर ही मौत हो गई और चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान ई-रिक्शा चालक राजेश (40) निवासी वंशी ढाकापुर कोतवाली चांदा की मौत हो गई। इसके अलावा हादसे में एक 62 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई.
Next Story