उत्तर प्रदेश

अमेठी अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर सड़क हादसे में तीन की मौत, सात घायल हुए

Admin Delhi 1
30 Sep 2022 11:21 AM GMT
अमेठी अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर सड़क हादसे में तीन की मौत, सात घायल हुए
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अमेठी अयोध्या प्रयागराज राजमार्ग पर गुरुवार को हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में हुयी जनहानि पर शोक प्रकट करते हुए जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु कर घायलों का उपयुक्त इलाज कराने के निर्देश दिये। पुलिस के अनुसार अमेठी जिले में एक अनियंत्रित ट्रक ने प्रतापगढ़ से सुल्तानपुर आ रहे ईरिक्शे को टक्कर मार दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दुर्घटना स्थल पर पहुंच गये। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा रामगंज थाना क्षेत्र के त्रिसुंडी में सुबह के समय हुआ। इसमें ई रिक्शा सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि ई रिक्शा चालक को ई रिक्शा काटकर निकालना पड़ा। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सुल्तानपुर जिला अस्पताल भेजा गया। सभी ई रिक्शा सवार प्रतापगढ़ में दुर्गापूजा झांकी में शामिल होकर सुल्तानपुर लौट रहे थे।

मृतकों में खैराबाद सुलतानपुर निवासी अजय पुत्र मिठाई लाल उम्र 25 साल, राहुल निषाद पुत्र जगदीश चुनहा और राजेंद्र निषाद पुत्र भट्टू शामिल हैं। सुल्तानपुर के जिलाधिकारी ने घायलों अस्पताल पहुंच कर उपचाराधीन घायलों का हालचाल लिया।

Next Story